अक्षय तृतीया पर भी नहीं चमका सोना
(India)



विदेश में नरमी के बीच अक्षय तृतीया के दिन भी सोना चमक नहीं बिखेर पाया। अलबत्ता इस शुभ पर्व के मौके पर आभूषणों की खरीदारी में करीब 10 से 20 फीसद का इजाफा हुआ। खुदरा ग्राहकों की ओर से स्वर्ण आभूषणों की मांग उत्तर की अपेक्षा दक्षिण भारत में ज्यादा रही, जहां खासतौर पर दुकानें देर रात तक खुली रहीं। स्थानीय सराफा बाजार में मंगलवार को पीली धातु 100 रुपये फिसलकर 27 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। बीते दो दिनों के दौरान इसमें 210 रुपये की तेजी आई थी। बीते साल अक्षय तृतीया पर सोना 30 हजार 390 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पडने से चांदी 560 रुपये लुढ़ककर 36 हजार 440 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोमवार को यह सफेद धातु 200 रुपये चमकी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।