शेयर बाजारों में तेजी का रूख
(India)

पिछले पांच दिनों से लगातार शेयर मार्केट में गिरावट से सुधरते हुए घरेलू शेयर बाजारों ने अच्छी शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी 8400 के ऊपर पहुंच गया है, तो सेंसेक्स में भी 100 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 142 अंक यानि 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 27818 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 32 अंक यानि 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 8409.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।