शेयर बाजारों में शुरूआती गिरावट
(India)

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं शुरुआती कारोबार में रुपये में मामूली बढ़त देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मामूली बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी आई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 44 अंक यानि 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 27691 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 24 अंक यानि 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 8374 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।