सोने-चांदी की चमक फीकी
(India)
सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक स्तर पर कमी देखी जा रही है। घरेलू मांग में कमी और अंतरराष्ट्रीय रूझानों को देखते हुए आज सोने की कीमत में 30 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी देखी गई, वहीं चांदी की कीमत भी 150 रुपये प्रति किलो कम हो गया। आज सोने का भाव 27,160 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 36,350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कीमती धातुओं में नरमी के संकेत के साथ-साथ घरेलू हाजिर बाजार में ऊंचे भाव पर आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर है। न्यूयॉर्क में सोना 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,180.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 0.60 प्रतिशत गिरकर 15.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।