कल बढ़त के साथ बंद होने के बाद आज भी रुपये में मजबूती का रुझान बरकरार है। रुपये की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है, लेकिन अब भी 1 डॉलर की कीमत 63 रुपये के ऊपर बनी हुई है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की जोरदार मजबूती के साथ 63.35 के स्तर पर खुला है। वहीं सोमवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 63.48 के स्तर पर बंद हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।