मंगलवार को अच्छी तेजी दिखाने के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसद तक की कमजोरी आई है। निफ्टी 8270 के नीचे आ गया है, तो सेंसेक्स 50 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया है। मिडकैप शेयरों की चाल तो सुस्त है, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में मामूली खरीदारी आई है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसद से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। एफएमसीजी और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। बीएसई के एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स में 0.75 फीसद की गिरावट दिख रही है। हालांकि फार्मा और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 62 अंक यानि 0.25 फीसद की गिरावट के साथ 27334 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 22 अंक यानि 0.3 फीसद की कमजोरी के साथ 8263 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।