अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के इस दौर में निफ्टी 8200 के नीचे फिसल गया है, तो सेंसेक्स में 295 अंकों की कमजोरी आई है। आइटी, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, इंफ्रा और मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। सीएनएक्स आईटी और फार्मा इंडेक्स में एक फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पावर शेयरों में मामूली खरीदारी नजर आ रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 295 अंक की गिरावट के साथ 27000 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 88.45 अंक की कमजोरी के साथ 8151 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।