सेंसेक्स में 52 अंकों की गिरावट
(India)
सोमवार की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में सुस्ती का रूख देखने को मिल रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52 अंकों की गिरावट के साथ 27438 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 22 अंक गिरकर 8310 के स्तर पर है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की चाल भी सुस्त है। स्मॉलकैप शेयरों में मामूली खरीदारी आई है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि मिडपैप इंडेक्स में 14 फीसदी की तेजी आई है। पावर, एफएमसीजी, बैंकिंग और मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। बीएसई का पावर इंडेक्स 0.8 फीसदी तक टूटा है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी से ज्यादा गिरकर 18450 के नीचे आ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।