मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि मैट्रो निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. राजे सोमवार को सीएमओ में मैट्रो कार्य से सम्बन्धित सभी एजेन्सियों और विभागों की बैठक को संबोधित कर रही थी. रविवार देर रात मैट्रो कार्य के दौरान एक क्रैन गिरने से भवन और मंदिर को पहुंची क्षति के बाद मुख्यमंत्री ने यह बैठक बुलाई थी.राजे ने संभावित दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों को विस्तृत कंटिन्जेंसी प्लान बनाने के निर्देश दिए.. उन्होंने कार्य के दौरान हर समय एक रेस्क्यू टीम, सभी संसाधनों के साथ कार्यस्थल पर उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए ताकि दुर्घटना होने पर तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।