शेयर बाजारों में तेज गिरावट
(India)
कारोबार शुरू होने के आधे घंटे बाद शेयरों में तेज गिरावट होने लगी। कारोबारी सत्र के पहले दो घंटों में ही सेंसेक्स एकाएक 575 अंक तक गिर चुका था। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स 459 पॉइंट नीचे 26,949 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 152 पॉइंट की गिरावट के 8712 साथ कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में निराशा का माहौल है। साथ ही आईटी सेक्टर के कमजोर नतीजों ने भी बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया है। बाजार की इस जोरदार गिरावट से निवेशकों व ट्रेडरों मे हडकंप मचा हुआ है। आज बीपीसीएल, भेल, अल्ट्राटेक, सिप्ला, एशियन पैंट्स जैसे बडे शेयरों में में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। बैंकिंग शेयर भी गिरे हैं। हालांकि भारती एयरटेल व केर्न के शेयर चढे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।