बुधवार के शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत हो रहा है। फिलहाल रुपया 63.31 पर कारोबार कर रहा है जो कल के मुकाबले 13 पैसे मजबूत है। विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर की अधिक बिकवाली के कारण रुपये में मजबूती देखी जा रही है। वहीं, दूसरी करेंसियों के मुकाबले डॉलर कमजोर पड़ रहा है। अमेरिका के व्यापार घाटे में एकाएक तेजी आने से भी डॉलर दबाव में है। कल के कारोबार में रुपया 63.44 पर बंद हुआ था जो कि 2 पैसे की गिरावट थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।