शेयर बाजार में कल से लगातार गिरावट का माहौल देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के असर में आज भी जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी तक की गिरावट आई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 82 अंक यानि 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 26635 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 82 अंक यानि 0.5 फीसदी गिरकर 8059 पर आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी गिरकर 12450 के करीब आ गया है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 10770 के नीचे आ गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।