सेंसेक्स में 362 अंक की मजबूती
(India)

पिछले दो दिनों की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार संभलता दिख रहा है। वैश्विक बाजारों में आई तेजी के बाद अब भारतीय बाजार में भी सुधार दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 362 अंक यानि करीब 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 26,961 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 106 अंक यानि 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 8163 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी की उछाल के साथ 12,500 के ऊपर पहुंच गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1.5 फीसदी बढ़कर 10,800 के करीब पहुंच गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।