आज शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 1.20 फीसदी लुढ़का है, तो बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.13 फीसदी की कमजोरी आई है। फिलहाल सेंसेक्स 334 अंक गिरकर 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 27173 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी 114 अंक गिरकर 1.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 8212 के स्तर पर है। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं। बैंकिंग, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 17950 के नीचे आ गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, टाटा मोटर्स, वेदांता, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई जैसे दिग्गज शेयरों में 4.2-1.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि टेक महिंद्रा, एचयूएल, कोल इंडिया, डॉ रेड्डीज, हीरो मोटो और गेल जैसे दिग्गज शेयरों में 0.75-0.2 फीसदी की मजबूती आई है। .ीजउसरुेजींेी.ल्ल2लचळ1ब्.कचन
ि
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।