शेयर बाजार में तेजी का रूख
(India)


मंगलवार की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 1.25 फीसदी की मजबूती के साथ 21213 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 103 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 1.25 फीसदी बढ़कर 8230 के स्तर पर है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी का रुझान देखा जा रहा है। मिडकैप इंडेक्स में 1.25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। मेटल इंडेक्स को छोड़ सभी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। ऑटो, फार्मा, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी करीब 1.5 फीसदी बढ़कर 17860 के ऊपर पहुंच गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।