आज शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स में 115 अंकों की बढ़ोतरी हुई है निफ्टी में 35 अंक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। सेंसेक्स 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 27321 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 0.43 फीसदी चढ़कर 8259 के स्तर पर आ चुका है। मिडकैप शेयरों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जुबिलेंट फूडवर्क्स, देना बैंक, मन्नापुरम फाइनेंस, प्रिज्म सीमेंट में 12.66-4.36 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और गिरने वाले मिडकैप शेयरों में जीएसएफसी, मॉनसैंटो इंडिया, एमटेक ऑटो, जयडस वैलनेस और रत्नमणि मेटल्स में 4.08-2.44 फीसदी की गिरावट बनी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।