शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित
(India)
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की पांचवी पुण्यतिथी के मौके पर विधानसभा परिसर में पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया.. जहां विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री अरूण चर्तुवेदी, पूर्व सासंद और कांग्रेसी नेता अश्क अली टांक, लालचंद कटारिया के अलावा स्वर्गीय शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की... इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की स्वर्गीय शेखावत ने अपने राजनीतिक सफर में अनेक मुकाम हासिल किए... उन्होंने अजातशत्रु की तरह काम किया और प्रदेश की जनता को खुशहाली के मार्ग पर ले गए..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।