सोना-चांदी चमके
(India)
विदेश में तेजी के बीच आभूषण निर्माताओं की शादी-विवाह के सीजन की लिवाली से कीमती धातुओं में सुधार आया। स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को सोना 90 रुपये चमककर 27 हजार 800 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार औद्योगिक यूनिटों व सिक्का निर्माताओं की मांग का सहारा पाकर चांदी भी 250 रुपये चढ़कर 39 हजार 650 रुपये प्रति किलो हो गई। न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.17 फीसद बढ़कर 1,223.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.29 फीसद चढ़कर 17.15 डॉलर प्रति औंस बोली गई। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 90 रुपये के लाभ में 27 हजार 650 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 23 हजार 900 रुपये पर यथावत रही। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 335 रुपये के फायदे में 39 हजार 970 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का बिना किसी बदलाव के पिछले स्तर 57000-58000 रुपये प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।