भाजपा अनुशासन समिति की बैठक आज
(India)
बीजेपी अनुशासन समिति का डंडा एक बार फिर चल सकता है। पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक 17 मई को होगी। इस बैठक में विधानसभा और पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर गाज गिर सकती है। गुरूवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में पार्टी ने 140 मसलों पर मंथन किया। जिसमें एक मामले को मुख्यमंत्री राजे को सौंपा गया था ण्ण्ण्ण् बाड़मेर के दो कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करने के साथ ही 6 मामलों को विचाराधीन रखा गया और 19 कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया गया ऐसे में 17 मई को होने वाली बैठक में समिति अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर मंथन करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।