जयपुर नगर निगम ने नालों की सफाई को लेकर टेंडर जारी कर दिए है..लेकिन खास बात ये है कि निगम जयपुर नालों की सफाई में पारदर्शिता के लिए ‘थर्ड पार्टी इन्सपेक्शन’ करवाएगा जयपुर में ऐसा पहली बार होगा जब नगर निगम ये ‘थर्ड पार्टी इन्सपेक्शन’ की प्रणाली अपनाएगा. साथ ही यदि नालों की सफाई के दौरान किसी भी नागरिक को कोई शिकायत हो तो वो नगर निगम स्थित हैल्पलाईन पर अपनी शिकायत और सुझाव दर्ज करवा सकता है. निगम के सीईओ के मुताबिक नालों की सफाई में होने वाले थर्ड पार्टी इन्सपेक्शन के जरिए पारदर्शिता तो आएगी... साथ ही लोगों की समस्याओं बार-बार आने वाली शिकायतों का भी निस्तारण होगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।