शेयर बाजारों में शुरूआती तेजी
(India)

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसद की मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। फिलहाल सेंसेक्स 46 अंक यानि 0.25 फीसद की बढ़त के साथ 27855.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 7.5 अंक यानि 0.1 फीसद की मामूली बढ़त के साथ 8428.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान एफएमसीजी, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का रूख देखा जा रहा है। हालांकि पावर, आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का एफएमसीजी इंडेक्स 0.75 फीसद तक बढ़ गया है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसद बढ़कर 18570 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।