शेयर बाजार में शुरूआती गिरावट
(India)
आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में 0.35-0.2 फीसद की गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल सेंसेक्स 97 अंक यानि 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 27546 के स्तर है। वहीं निफ्टी 19.30 अंक यानि 0.23 फीसदी टूटकर 8350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कारोबार में इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मामूली तेजी देखी जा रही है। मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंकों में भी तेजी का रूख है जबकि एनर्जी, फाइनेंस, इंफ्रा, आईटी, मीडिया, रियलटी और सर्विस सेक्टर में गिरावट देखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।