सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर 1.09 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 27,807 पर है और निफ्टी 92 अंक बढ़कर 8411 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, ऑटो और फार्मा इंडेक्श में आधा फीसद से ज्यादा तेजी देखी जा रही है। वहीं, ऑयल एंड गैस, मेटल, ऑटो और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। बीएसई के ऑयल एंड गैस, मेटल, ऑटो और आईटी इंडेक्स में 0.3-0.2 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि कैपिटल गुड्स, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी का रुझान है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी बढ़कर 18500 के करीब पहुंच गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।