बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
(India)


वैश्विक बाजारों के मिश्रित रुख के बीच मंगलवार को देश के शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार, का सेंसेक्स 53.54 अंक यानि 0.19 फीसद बढ़कर 27,902.53 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 342.28 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 11.95 अंक यानि 0.14 फीसद बढ़ कर 8,445.35 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान आइटी, प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, हेल्थकेयर, ऑटो, मेटल और कैपिटल सेक्टर के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।