बसों की तुलना में काफी सस्ता होगा मेट्रो का सफर
(India)
जयपुर मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम को लेेकर सीएमडी एन.सी.गोयल ने दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया ,,,, इस दौरान उन्होंने चांदपोल से आतिश मार्केट स्टेशन के बीच मेट्रो में सफर कर अधिकारियों से सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली ,,,, जयपुर मेट्रो के सीएमडी एन.सी.गोयल ने बताया कि मेट्रो फेज 1 ए का काम करीब सवा चार साल में 2023 करोड रूपए की लागत से पूरा किया गया है ,,,, इस फेज का ट्रेक 9.63 किलोमीटर का है,,,,, चांदपोल से मानसरोवर के बीच 9 स्टेशन का सफर यात्री करीब 29 मिनट में तय कर सकेंगे,,,, कुछ समय बद सुचारू होने पर यह समय और कम हो जाएगा ,,,,, उन्होंने बताया कि शुरूआती दौर में मेट्रो में 2 स्टेशनों तक का सफर करने में 5 रूपए, 5 स्टेशनों तक सफर करने पर 10 रूपए और चांदपोल से मानसरोवर तक सफर करने पर 15 रूपए किराया देना होगा ,,,, यह किराया आम बसों की तुलना में काफी कम है,,,, मेट्रो सीएमडी एन.सी.गोयल ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हरी झण्डी दिखाकर मेट्रो का संचालन शुरू करेगी ,,, इसके लिए दो ट्रेनंे रात मेें सजाई जाएगी ,,, इसके बाद दोपहर 2 बजे मेट्रो का व्यवसायिक संचालन शुरू होगा ,,,, इसके लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन दोनों से यात्रा की जा सकेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।