जिन्हें कभी साइकिल चलाने से भी डर लगता था, आज वे मेट्रो चला रही हंै ,,जी हां हम बात कर रहे हंै जयपुर उन महिला मेट्रो ट्रेन आॅपरेटर की जो 3 जून से शुरू हो रहे मेट्रो में यात्रियों को सफर कराएंगी ,,,, जयपुर मेट्रो दूसरे शहरों के मुकाबले कई खासियत लिए हुए हैं ,,, उनमें से एक खासियत है मेट्रो का संचालन महिलाओं के हाथों में होना ,,,, राज्य के छोटे शहरों से निकलकर मेट्रो का संचालन करने जैसा मुकाम हासिल करने से पहले इन महिला ट्रेन आॅपरेटर्स ने काफी संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया ,,, जयपुर मेट्रो में कुसुम कंवर, मोनिका मित्तल , योगिता तिवारी , मीना सोनी, जया पांडे और ज्योति रानी 6 महिला ट्रेन ऑपरेटर काम कर रही हैं ,, ट्रेन ऑपरेटर मोनिका मित्तल ने बताया कि मेट्रो ट्रेन चलाना उनके लिए गर्व की बात है ,,, मोनिका मित्तल ने कहा कि आमजन महिलाओं की ड्राइविंग से डरता है ,,,, ऐसे में मेट्रो चलाना और यात्रियों को सुरक्षित पहुॅचाना उनका लक्ष्य है ,,,, यह काम चुनौतीपूर्ण था लेकिन परिजनों की सहयोग से अपना लक्ष्य पूरा किया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।