शेयर बाजारों में शुरूआती गिरावट
(India)
बुधवार सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 142 अंकों की गिरावट के साथ 27,045 पर कारोबार कर रहा है जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 48 अंकों की गिरावट के साथ 8,188 पर कारोबार कर रहा है। एशियन बाजारों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जापान का निक्केई 0.6 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई में एफएमसीजी सूचकांक सबसे अधिक 2 फीसद की गिरावट दर्ज कर रहा है। इसके अलावा ऑटो, बैंकिंग, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल ऐंड गैस सूचकांक 0.1 से 1 फीसद की गिरावट दर्ज कर रहे हैं। आईटी सूचकांक एक फीसद की बढ़त दर्ज कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।