केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने आज बिड़ला सभागार में ‘जल क्रान्ति अभियान’ की शुरुआत की । भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय और राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप और मंत्री किरण माहेश्वरी भी मौजूद रही इस मौके पर ,,माहेश्वरी ने जल संरक्षण पर जोर दिया ,,खास तौर पर पश्चिमी क्षेत्र में जल संसाधनों के रख रखाव की बात कही इसके पश्चात उमा भारती ग्राम लापोड़िया में गैर सरकारी संगठनों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगी एवं ग्राम गहलोता , पंचायत समिति दूदू में सभा को संबोधित करेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।