विश्व पर्यावरण दिवस पर जपपुर में कई कार्यक्रम
(India)
जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए,,, आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जनसहभागिता की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से पर्यावरण विभाग, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल और वन विभाग की ओर से रैली का आयोजन किया गया,,, जिसमें स्थानीय लोगो के साथ साथ स्काउट गाईड और स्टूडेंटस ने भाग लिया,,, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,,, साथ ही इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के पोस्टर, जीव-जन्तु एवं वनस्पति से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया,,, वहीं साइकिल रैली को भी रवाना किया गया,,,,रन फॉर एनवायरमेंट रैली रामनिवास बाग से त्रिमूर्ति सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, एस.एम.एस. अस्पताल, एम.जी.डी. स्कूल होते हुए रामनिवास बाग पहुंची,,, मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि आम लोगो को जागरूक और पर्यावरण प्रेमी होना पडेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।