आज शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसद की मजबूती दर्ज की गई है। फिलहाल 241 अंक यानि 0.9 फीसद की मजबूती के साथ 26723 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी 0.9 फीसद की तेजी के साथ 8093 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसद बढ़कर 12560 के स्तर पर है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75 फीसद की मजबूती के साथ 10750 के करीब पहुंच गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।