राजधानी जयपुर में आज सुबह मानसून पूर्व की झमाझम बारिश ने शहर की सुबह को खूबसूरत बना दिया है।स्किन जला देने वाली गर्मी से शहर वासियों को फिलहाल निजात मिल गई है। बारिश होने से सुबह टहलने निकले लोगों के चहरे बारिश से खिल उठे। वहीं तापमान 27 डिग्री पर आ गया है। गौरतलब है कि मौसम में ये बदलाव मंगलवार से ही दिखने लगा था। दो दिनों में मौसम के बदले तेवर से पारा करीब 7 डिग्री तक कम हो गया था।बीते दिनों गर्मी और हीट वेव के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया था। पूरे प्रदेश में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। जिसमें फिलहाल गिरावट दर्ज की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।