राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज
(India)
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज सचिवालय में होगी। पूर्व घोषणा के अनुसार हर सप्ताह होने वाली कैबिनेट की बैठक पिछले सप्ताह भी मंगलवार को होनी थी, लेकिन वह टल गई थी। उसके बाद से लगातार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिल्ली या अन्य स्थानों पर होने के कारण बैठक का शिड्यूल निर्धारित नहीं हो सका। बैठक में मुख्मंत्री राजे राजस्थान नदी बेसिन परियोजना सहित अन्य विभागों का प्रजेंटेशन देखेंगी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेगी संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड ने बताया कि बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी,, इसके साथ ही मुख्यमंत्री के अनुसार कई अन्य एजेंडें बैठक में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा बिजली कंपनियों के कामकाज को लेकर भी कोई फैसला संभव है।पिछले दिनों टोंक में बारात की बस पर 11केवी तार के लटकने से हुई मौतों के मामले में सरकार गंभीर है। ऐसे में कैबिनेट में बिजली कंपनियों को किसी प्रकार की गाइडलाइन दिए जाने संबंधी फैसला कैबिनेट की बैठक में किया जा सकता है। ,,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।