जल्द ही होगा जयपुर नगर निगम में संचालन समितियों का गठन
(India)

जयपुर नगर निगम में संचालन समितियों का गठन दो-तीन दिन में होने की उम्मीद जगी है। सांसद रामचरण बोहरा ने सोमवार को निगम मुख्यालय में हूपर वाहनों के लोकार्पण के समय यह बात कही। इस दौरान मेयर निर्मल नाहटा समेत कई पार्षद वहां मौजूद थे। भाजपा के कमेटी गठित होने में विलंब के लिए सांसद, मेयर विधायकों के बीच चल रही खींचतान के प्रश्न पर बोहरा ने साफ किया कि आपस में कोई विवाद नहीं है। सबकी सुनकर, सबकी राय लेकर कमेटियों का गठन किया जाएगा। सांगानेर विधानसभा में कमेटियों के मामले में विधायक के साथ उनके विवाद की बात पर सांसद ने कहा के वे सिर्फ सांगानेर के ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के सांसद हैं। बोहरा ने बताया कि मेयर निर्मल नाहटा स्वयं सभी विधायकों के पास जाकर बात कर चुके हैं। अगर जरूरत पड़ी तो एक जाजम पर बैठकर भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह नहीं है। जहां सोनिया गांधी ने जो फैसला ले लिया तो उसे मानना ही पड़े। भाजपा में सभी की रायशुमारी से ही निर्णय लिया जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।