शेयर बाजार में शुरूआती गिरावट
(India)

वैश्विक बाजारों में नरमी के असर घरेलू शेयर बाजारों में भी मंदी का माहौल नजर आ रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। फिलहाल सेंसेक्स 51 अंक की कमजोरी के साथ 26535 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 19 अंकों की गिरावट के साथ 7995 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की चाल भी सुस्त नजर आ रही है। बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में बिकवाली का दौर जारी है। बैंक निफ्टी करीब 1 फीसद गिरकर 17300 के करीब आ गया है। बीएसई के कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स में 0.4-0.2 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ऑटो और फार्मा शेयरों में थोड़ी खरीदारी नजर आ रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।