जयपुर नगर निगम शहर को साफ सुथरा बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। मानसून को देखते हुए नालों की सफाई की जा रही है वहीं निगम के कुछ अधिकारी-कर्मचारी कार्य में उदासीनता बरत रहे है लेकिन महापौर निर्मल नाहटा ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। प्रकाश व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षण अभियंता को एमके बैरवा को महापौर निर्मल नाहटा ने निलंबित कर दिया है। नाहटा ने शुक्रवार को मानसरोवर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान मानसरोवर में कई पार्कों में और रोड पर लाइटें बंद मिलीं। जिस पर मेयर ने निगम सीईओ को अधीक्षण अभियंता एमके बैरवा को लापरवाही बरतने पर निलंबित करने का आदेश दिया। मेयर ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।