आज भी शेयर बाजार की चाल सुस्त नजर आ रही है। खराब अंतरराष्ट्रीय संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 17 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 27747 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 5 अंकों की कमजोरी के साथ 8360 के आसपास नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की चाल भी सुस्त ही नजर आ रही है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसद गिरकर 12950 के नीचे आ गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.1 फीसद की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। एफएमसीजी, आईटी, बैंकिंग और मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसद तक गिरकर 18300 के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि फार्मा शेयरों में थोड़ी खरीदारी का रुझान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।