शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल धीमी नजर आ रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 61 अंकों की गिरावट के साथ 27835 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 13 अंकों की कमजोरी के साथ 8385 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसद से ज्यादा गिरकर 18430 के नीचे आ गया है। हालांकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स, आईटी, फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी का रुझान है। बाजार में कारोबार के इस दौरान गेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बीएचईएल, वेदांता, टाटा पावर, बजाज ऑटो और एचडीएफसी जैसे दिग्गज शेयरों में 1.75-1 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एचसीएल टेक, इंफोसिस, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया, सिप्ला और डॉ रेड्डीज जैसे दिग्गज शेयरों में 2.4-0.7 फीसद की मजबूती आई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।