राजे के पक्ष में प्रदेश भाजपा ने फिर की प्रेस कान्फ्रेंस
(India)

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकातों के दौर के बीच भाजपा ने शुक्रवार को राजे का बचाव किया। भाजपा ने दावा किया कि अब तक वसुंधरा राजे के खिलाफ जो भी दस्तावेज पेश कर आरोप लगाए जा रहे हैं, न केवल वे आरोप निराधार हैं, बल्कि ऐसे सभी दस्तावेज फर्जी हैं। कारण साफ है क्योंकि वसुंधरा राजे ने न तो कभी किसी ऐसी कोर्ट में पेश हुई। न ही उन्होंने कोर्ट में इस प्रकार का कोई शपथ पत्र पेश किया और न ही यह फर्जी दस्तावेज किसी कोर्ट को संबोधित करते हुए बनाया गया है। भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस कान्फ्रेंस में यह दावा किया। वसुंधरा राजे के पक्ष में दोनों की यह दूसरी प्रेस कान्फ्रेंस है। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों के साथ आंदोलन को केवल विरोध की राजनीति बताया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।