तेजी के साथ खुले शेयर बाजार
(India)

आज शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 101 अंक यानि 0.3 फीसद की मजबूती के साथ 28045 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 24 अंक यानि 0.3 फीसद की तेजी के साथ 8469 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसद की बढ़त के साथ 13375 के स्तर पर है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसद की मजबूती के साथ 11350 को पार कर गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।