अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी की कार गुरूवार रात्रि जयपुर-आगरा राजमार्ग पर लालसोट बायपास के जंक्शन के समीप आल्टो कार से टकरा गई।हादसे में हेमा मालिनी घायल हो गईं, उन्हें क्षेत्र के लोग दूसरे वाहन से जयपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर रवाना हो गए। दूसरी कार में सवार डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बालक सहित चार लोग घायल हैं। सभी घायलों को जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं मामले में ऑल्टो के ड्राईवर ने एफआईआर दर्ज करायी है जिसके बाद हेमा मालिनी की गाड़ी ड्राईव कर रहे ड्राईवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डाक्टरों ने सांसद हेमा मालिनी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।