ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है। तीन श्रेणी में दिए जाने वाले ये पुरस्कार सूचना प्रौद्योगिकी दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किये जायेंगे। प्रथम श्रेणी में 4 पुरस्कार जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारी को प्रदान किये जायेंगे। यह पुरस्कार पूर्व जिला कलक्टर हनुमानगढ़ पीसी किशन, जालोर जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी, कॉलेज शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक नवीन जैन एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियन्ता डीके शर्मा को प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार स्वरूप आईपेड दिया जायेगा। द्वितीय श्रेणी के तहत ई-गवर्नेंस परियोजना में कार्यरत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस श्रेणी में 15 पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इन सभी को स्मार्ट फोन दिये जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।