सेंसेक्स 28300 के पार
(India)
आज शेयर बाजार में तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 28300 के पार पहुंच गया है, तो निफ्टी 8560 के करीब नजर आ रहा है। अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 फीसद तक की मजबूती आई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 115 अंक यानि 0.4 फीसद की मजबूती के साथ 28323 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 34 अंक यानि 0.4 फीसद बढ़कर 8556.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।