25 साल बाद आज राजस्थान यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह
(India)

राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज 25 साल बाद भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी कैम्पस में झालाना डूंगरी रोड स्थित पांच करोड़ रुपए की लागत से कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे समारोह होगा। दीक्षांत समारोह के लिए झालाना डूंगरी रोड स्थित नवनिर्मित कोन्वोकेशन सेन्टर में इन तैयारियों का पूर्व अभ्यास किया गया। समारोह में 20 लाख डिग्रियों के वितरण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति कल्याण सिंह करेंगे। वे दीक्षांत भाषण देंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी होंगे। समारोह के अलावा 52 अन्य नोडल केंद्रों पर डिग्रियां दी जाएगी। समारोह में शामिल होने के लिए पीएचडी धारकों को मिली स्वीकृति के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। पीएचडी धारकों को पांच केंद्रों से सुबह सात से नौ बजे तक उपाधियां वितरित की जाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।