जयपुर में मंदिरों को हटाने के विरोध में कल चक्काजाम
(India)

राजस्थान सरकार अब संघ के निशाने पर है। जयपुर में मंदिरों को हटाने के विवाद को लेकर सरकार घिरी हुई है। नौ जुलाई को संघ से जुड़े संगठनों का शहर में चक्काजाम है। सरकार को चिंता इसलिए भी है क्योंकि अब विधायक भी चक्काजाम के समर्थन में आने लगे हैं। नौ जुलाई को प्रस्तावित चक्का जाम को लेकर आज शहर में 30 स्थानों पर दोपहर 3 बजे से वाहन रैलियां निकाली जाएंगी। समापन 5 बजे स्टेच्यू सर्किल पर होगा। चक्का जाम को सफल बनाने के लिए शहर को चार भागों में बांट 40 टीमें बनाई गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।