शेयर बाजारों की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसद से ज्यादा की बिकवाली है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के बाजारों में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव है। मिडकैप शेयरों में 1 फीसद से ज्यादा की कमजोरी है और स्मॉलकैप शेयर भी 0.78 फीसद की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 270.64 अंक यानि 0.96 फीसद की गिरावट के साथ 27901 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 87.40 अंक यानि 1.03 फीसद गिरकर 8423 के स्तर पर आ गया है। बाजार के सारे सेक्टर लाल निशान में नजर आ रहे हैं। मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, इंफ्रा, फाइनेंस, मीडिया में 1.6-1.2 फीसद की गिरावट देखी जा रही है। एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी शेयर भी अच्छी गिरावट दिखा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।