राजस्थान में सरकार और संघ फिर आमने-सामने हैं। वजह-मंदिर विवाद। जयपुर में मेट्रो की राह के लिए मंदिरों को हटाने के विरोध में मंदिर संघर्ष समिति आज जयपुर में दो घंटे के चक्काजाम का एलान किया। सुबह नौ से 11 बजे तक 76 से ज्यादा चैराहों पर रास्ता रोका गया। दावा है कि सौ से ज्यादा संगठन चक्काजाम के समर्थन में हैं। उधर, संघ भी चिट्ठी जारी कर चक्काजाम के पक्ष में खुले तौर पर आया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।