शेयर बाजार में तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बावजूद आज घरेलू बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी देखी जा रही है और बाजार में 0.35 फीसद की बढ़त है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 96.55 अंक यानि 0.35 फीसद की बढ़त के साथ 27784 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 31.50 अंक यानि 0.38 फीसद चढ़कर 8394 के स्तर पर है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में 0.5-0.6 फीसद की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार में सभी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। इंफ्रा, रियल्टी और फार्मा शेयरों में 0.94 फीसद का उछाल देखा जा रहा है और मीडिया और मेटल शेयर 0.80 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। पीएसयू बैंक शेयरों में 0.81 फीसद की तेजी है और एफएमसीजी शेयर 0.5 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।