जयपुर में भारी बारिश की चेतावनी
(India)
राजधानी जयपुर में मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जयपुर में भारी बारिश की हो सकती है। जिसकी शुरुआत शनिवार रात से हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने वेबसाइट पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तेज बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक बी.एन.विश्नोई के अनुसार पहले 24 घंटों में कोटा, जयपुर और अजमेर में जोरदार बारिश हो सकती हैवहीं, 48 घंटे में बीकानेर संभाग में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे पहले जयपुर के आस-पास क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। शनिवार दोपहर भी कई इलाकों बारिश हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।