22 को सीएम राजे करेंगी कलक्टर्स के साथ कॉन्फ्रेन्स
(India)
22 से 25 जुलाई तक होने वाली कलक्टर-एसपी कॉन्फ्रेन्स का कार्यक्रम मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूर किया गया..22 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य के सभी जिला कलक्टर्स के साथ कॉन्फ्रेन्स करेंगी...इसके अलावा 23 जुलाई को पहले सेशन में एसपी कॉन्फ्रेन्स का आयोजन होगा...23 जुलाई को ही स्वच्छ भारत अभियान पर कलक्टर्स की ओरिएन्टल वर्कशॉप का आयोजन सचिवालय में होगा...इसी के साथ 23 जुलाई को दूसरे सत्र में कलक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों की संयुक्त बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी...इसके साथ ही 24 जुलाई को जिला प्रभारी मंत्री अलग-अलग जगहों पर बैठक लेंगे जिसमें संबंधित विधायक ,प्रभारी सचिव,कलक्टर और एसपी मौजूद रहेंगे...संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड ने बताया कि 25 जुलाई को भरतपुर,बीकानेर और उदयपुर संभाग में किए गए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा होगी...इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ही स्थानीय विधायक, संभागीय आयुक्त, आईजी, जिला कलक्टर्स और संबंधित पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।