राज्य कैबिनेट की बैठक में कई फैसले
(India)
कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले हुए। उनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा होने वाली प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में राजस्थान के अभ्यर्थियों को मौका देने और 1180 रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। केबीनेट ने राजस्थान शिक्षा महाविद्यालय सेवा शाखा 1986 की धारा 19 में संशोधन किया है ...अब प्राध्यापक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी...साथ ही सिलेबस में 50 अंक का राजस्थान की कला और संस्कृति का पेपर जोडा है,,,, प्रत्येक अभ्यर्थी को सम्बन्धित विषय के 75-75 अंक के 2 पेपर और 50 अंक राजस्थान की कला और संस्कृति का पेपर देना होगा, साथ ही 24 अंक का साक्षात्कार भी शामिल किया गया है। केबीनेट बैठक में अभ्यर्थियों के लिए योग्यता मैट्रिक में 50 फीसदी, बीए और एमए में 55 फीसदी और नेट, स्लेट और पीएचडी की डिग्री निर्धारित की गई है... राज्य केबिनेट की बैठक में आज आरोग्य राजस्थान अभियान को हरी झंडी दे दी गई...अब हर राजस्थानी का ई-हैल्थ कार्ड बनाया जाएगा...15 अगस्त को इस अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी...31 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा...पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ई-हैल्थ कार्ड बनाए जाएंगे...आशा सहयोगिनी और चिकित्साकर्मी घर-घर जाकर हैल्थ डाटा जुटाएंगे....हैल्थ डाटाज के आधार पर ई-हैल्थ कार्ड बनेगा जिससे व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल सकेगी...बाद में इसे स्वास्थ्य बीमा योजना से जोडा जाएगा...संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड ने बताया कि यह नवाचार राज्य के नागरिकों को मुफ्त उपचार देने के लिए किया गया है। वहीं, 25 जुलाई को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा बैठक होगी और भरतपुर,बीकानेर,उदयपुर संभाग की समीक्षा की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।